-
Advertisement
पांवटा साहिबः महिला ने गाड़ी में बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में तोड़ा दम
Last Updated on January 3, 2020 by Vishal Rana
पांवटा साहिब। सिविल अस्पताल पांवटा (Civil Hospital Paonta) में प्रसव के बाद एक महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के नाहन विस क्षेत्र के मातर गांव के समीप नलका बोहलियो की एक गर्भवती महिला को प्रसव वेदना हुई। इस दौरान परिजन उसे पांवटा हॉस्पिटल (Hospital) लेकर पहुंचे। प्रसव के कुछ समय बाद ही महिला की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: HPPSC सदस्य रचना गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर लगाई रोक
25 वर्षीय पूनम शर्मा की यह दूसरी डिलीवरी थी। महिला के पति यशपाल शर्मा ने बताया कि पांवटा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) के बाद उसकी पत्नी के प्रसव की तीन अलग-अलग तिथियां दी थीं। 3 जनवरी को तड़के करीब साढ़े तीन बजे पूनम को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। करीब 4 बजे महिला ने रास्ते में ही गाड़ी में बच्चे को जन्म दे दिया। लगभग 5 बजे महिला को पांवटा सिविल अस्पताल (Civil Hospital Paonta) पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन दो घंटे के इलाज के बाद सात बजे पूनम शर्मा की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: ITI Principal ने ऑफिस में बुलाकर बेल्ट से पीटा छात्र, पुलिस में शिकायत
महिला की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और मामले में कथित लापरवाही की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों में साथ-साथ राज्य सचिवालय शिमला तक पहुंची। इसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने मामले में तत्काल जांच के आदेश दिए। उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने बताया कि महिला का प्रसव घर से लाते हुए रास्ते में गाड़ी में हो गया था। डॉक्टरों ने दो घंटे तक उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन महिला की मौत हो गई। इसमें डॉक्टरों की कोई लापरवाही नहीं है।