- Advertisement -
बैजनाथ। उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत तारागढ़ में बाइक (Bike) की टक्कर से महिला (Woman) की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी। महिला को तुरंत अस्पताल (Hospital) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर तारागढ़ के पास एक महिला सोनी देवी पत्नी सुभाष चंद निवासी तारागढ़ पैदल टाशिजोंग की ओर जा रही थी।
इसी दौरान पालमपुर की ओर से आ रही एक बाइक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से महिला सड़क पर जा गिरी। बाइक सवार ने महिला को तुरंत आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- Advertisement -