- Advertisement -
नेरवा। तहसील नेरवा के तहत दयांडली गांव में एक महिला की बाथरूम के लेंटल (Bathroom Roof) के नीचे दबने से मौत हो गई। महिला मंगलवार दोपहर अपने घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी। इसी दौरान हुए अचानक भूस्खलन से बाथरूम की दीवार गिर गई और बाथरूम का लेंटल महिला के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रमा देवी तंगड़ाईक (48) पत्नी स्वर्गीय ओम प्रकाश तंगड़ाईक गांव दयांडली डाकघर व थाना नेरवा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि लेंटल के नीचे दबने से महिला के शरीर में गहरी चोटें आई थीं, जिसके चलते परिजन उसे नेरवा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दे दिया। नेरवा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। नेरवा थाना में धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने मामले की पुष्टि की है। मृतिका के परिजनों को प्रशासन की तरफ से दस हजार रुपए फौरी राहत के रूप में प्रदान किए गए हैं।
- Advertisement -