-
Advertisement
Himachal : कांगड़ा में शादी में आई महिला को वाहन ने मारी टक्कर, गई जान
Last Updated on May 1, 2021 by Vishal Rana
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में एक दर्दनाक हादसे (Road Accident) में भतीजे की शादी में शामिल होने आई स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। मामला कांगड़ा जिले स्थित नूरपुर पक्का टियाला में सामने आया है। मृतक महिला की उम्र 41 साल थी, महिला का नाम सपना रानी बताया जा रहा है। महिला पंजाब (Punjab) से अपने भतीजे की शादी (Marriage) में शामिल होने के लिए यहां आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Himachal : कांगड़ा में कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की गई जान-युवक गंभीर घायल
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के छन्नी गुजरा की रहने वाली सपना 41 वर्षीय अपने भतीजे की शादी में नूरपुर की पंचायत पक्का टियाला में आई थी। बताया जा रहा है कि जब वह सड़क पर खड़ी थी तो कोई अज्ञात ट्रक (Truck) उसे टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे के बाद सपना की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group