- Advertisement -
ऊना। सदर थाना ऊना के तहत बसाल में एक अज्ञात वाहन ने राहगीर महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान आशा रानी पत्नी वीर सिंह निवासी अंदौरा के रूप में हुई है, जोकि अपने बसाल में अपने रिश्तेदार के पास आई हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें :- खलाड़ा नाला में दरकी पहाड़ी, चपेट में आया वाहन
जानकारी के मुताबिक आशा रानी निवा पिछले कुछ दिन पहले बसाल में अपने रिशतेदार के घर आई हुई थी। बुधवार दोपहर को बसाल स्थित होटल के समीप जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। लहुलूहान हालत में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
- Advertisement -