- Advertisement -
शाहपुर। कांगड़ा (Kangra) जिला के पुलिस थाना ज्वाली के तहत मंडी-पठानकोट एनएच (Mandi-Pathankot NH) पर त्रिलोकपुर में अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर में महिला की मौका पर ही मौत हो गई। महिला का नाम व पता अभी तक पता न चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस (Police) ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। धारा 279, 304A भा.दं.सं व 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि हनुमान मंदिर के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस चौकी कोटला को सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला की उम्र करीब 55 साल है। महिला मानसिक रूप से परेशान प्रतीत हो रही है। शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर में 72 घंटे के लिए रखा गया है।
- Advertisement -