-
Advertisement
Himachal : महिला छत पर कर रही थी काम, बंदर ने कर दिया हमला – नीचे गिरी
Last Updated on April 20, 2021 by Sintu Kumar
पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला में कोरोना महामारी के बीच अब लोगों को बंदरों (Monkey) के आंतक से भी जूझना पड़ रहा है। यह बंदर अब लोगों की जान के दुश्मन बनने लगे हैं। ऐसा ही मामला सिरमौर जिला में सामने आया है। बंदर के हमले से एक महिला छत से गिर गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उपमंडल पांवटा साहिब (Paonta sahib) की ग्राम पंचायत माजरा में मंगलवार सुबह एक महिला अपने घर की छत पर कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान वहां अचानक एक बंदर आ पहुंचा और उसने महिला पर हमला (Attack) कर दिया।
यह भी पढ़ें: Himachal : मंदिर गई महिला पर बंदर ने किया हमला, बुरी तरह से नोचा
बंदर से अचानक हुए हमले से महिला डर गई और अपने आप को बचाने के चक्कर में छत से नीचे गिर गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब (Paonta Sahib) पहुंचाया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। बता दें कि माजरा पंचायत में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। यह बंदर राह चलते लोगों पर हमला तो करते ही हैं। साथ ही घरों में भी घुस कर काफी नुकसान कर रहे हैं। माजरा में तो बंदरों से हर कोई दहशत में है तथा घर से बाहर निकलने में भी गुरेज कर रहा हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों में भी माजरा में कई बच्चे, बूढ़े तथा महिलाएं बंदरों का शिकार हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें इन बंदरों के आतंक के जन्द राहत दिलाई जाए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group