- Advertisement -
नई दिल्ली। फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार एक महिला को काफी महंगा पड़ गया। आरोपी ने महिला को बहला-फुसला कर पांच लाख रुपए ठग लिए। महिला को जब इस ठगी (Fraud) का एहसास हुआ तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी है। पुलिस फेसबुक अकाउंट (Facebook account) और व्हाट्सएप नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
वसंतकुंज इलाके में 38 वर्षीय महिला के फेसबुक पर बीते 22 मार्च को चार्ल्स नामक शख्स ने फ्रेंड रिक्वेस्ट (Friend request) भेजी। महिला ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली फिर दोनों चैटिंग करने लगे। आरोपी ने फेसबुक पर खुद को पायलट बताया था। कुछ दिन में व्हाट्सऐप नंबर लेकर दोनों बातचीत भी करने लगे। ये बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आरोपी ने बताया वह उसके लिए कुछ तोहफे (Gifts) भेज रहा है।
5 अप्रैल को महिला के व्हाट्सऐप नंबर एक महिला ने मेसेज भेज कर खुद को कुरियर कंपनी (Courier company) की कर्मचारी बताया। उसने शुरुआत में कस्टम के नाम पर 25 हजार और टैक्स के नाम पर 75 हजार रुपए मांगे। पीड़िता ने चार्ल्स से बातचीत कर उसे रुपए दे दिए। धीरे-धीरे आरोपियों ने महिला से पांच लाख रुपए एंठ लिए। इसके बाद सात लाख रुपए की और मांग की तो महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस (police) को सारा मामला बताया।
- Advertisement -