-
Advertisement

हिमाचल: चिता को आग लगाने से पहले पहुंच गई पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए ले गई लाश
गोहर। अंतिम संस्कार प्रक्रिया के अंतिम दौर में चिता को जैसे ही आग लगाई जा रही थी, ऐन मौके पर पुलिस (Police) पहुंच गई। पुलिस ने शव को उठाया और पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए ले गई। लोग भी वैसे ही लौट आए। यह घटना मंडी (Mandi) के गोहर क्षेत्र के कढोल गांव की है। शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर तैनात महिला ने रविवार को सुबह पूरे परिवार को चाय पिलाई और नहाने चली गई। नहाने के बाद महिला कमरे में चली गई। कमरे में उसने चुनरी पंखे से बांध कर फंदा लगा लिया। जब महिला काफी देर बाहर नहीं आई तो घर वालों ने जब उसके कमरे में देखा तो वह फंदे पर झूली हुई थी।
यह भी पढ़ें: चंबा के बाद मंडी में भी दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की मौत, तीन घायल
परिजनों ने महिला के मायके के पक्ष को सूचित किया। मायके पक्ष के लोग जब वहां पहुंचे तो दोनों पक्षों ने किसी प्रकार की कोई शंका नही जताई। इसके बाद लाश को गोहर (Gohar) श्मशान घाट जलाने ले जाया गया तो वहां आग लगाने से पूर्व पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की बहन ने सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) में शिकायत दर्ज कर पुलिस मदद की गुहार लगाई। इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्मशान घाट पर मौजूद लोग शव को बिना जलाए वापस लौट गए। एसएचओ (SHO) अश्वनी कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला डिप्रेशन में थी। मृतक महिला के पति जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता बताए जा रहे है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group