-
Advertisement
लव मैरिज के तीन साल बाद महिला ने लगाया फंदा, डैम में डूबी मां तो बेटी ने निगला जहर
Last Updated on July 10, 2021 by Sintu Kumar
बिलासपुर/चंबा। हिमाचल के बिलासपुर (Bilaspur) जिला की नम्होल चौकी के तहत एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला की तीन वर्ष पहले लव कम अरेंज मैरिज (love cum arranged marriage) हुई थी और अब इस विवाह बंधन ने एक नया मोड़ ले लिया है। मर्जी से शादी करने के बावजूद भी महिला ने फंदा (Suicide) लगाकर मौत कर ली है। इस तरह के सवाल अब मायके पक्ष को सता रहे हैं। मामला बिलासपुर जिला के नम्होल क्षेत्र के पलोग का है। यहां कृतिका ठाकुर 22 वर्ष की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। अब इसकी दुखद मौत हो गई है। पुलिस ने मायके की शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है और शव का पोस्ट मार्टम करवा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: बिलासपुर : काम पर निकला पति पीछे से पत्नी ने लगा लिया फंदा
कृतिका ठाकुर के पिता प्यार सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी नम्होल में पंकज ठाकुर के साथ हुई थी। यह रिश्ता प्यार का था और बाद में दोनों की खुशी खुशी शादी करवाई गई थी, लेकिन अब इस शादी (Marriage) ने यह मोड़ ले लिया है। प्यार सिंह निवासी गांव झांगड़ा, गेहड़वीं ने बताया कि उनकी बेटी कृतिका ठाकुर की अभी तीन माह की बेटी है और अब उसके ससुराल पक्ष के लोग इस हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। उनसे पूछने पर वह किसी तरह का कोई सही जवाब नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें पूरा संदेह है कि उनकी बेटी के साथ उस परिवार में कुछ गलत हुआ है जो उनकी बेटी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 9 दिन बाद गोविंद सागर झील में मोटरबोट सहित डूबे चालक का शव बरामद
प्यार सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष का कहना है कि उनकी बेटी ने फंदा (Suicide) लगा लिया है और किन कारणों से फंदा लगाया है इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं मृतक कृतिका की चाची सुमन चंदेल ने बताया कि कृतिका का पति पंकज ठाकुर खुद उसका हाथ मांगने उनके घर आया था और अब ऐसी क्या वजह हो गई है कि कृतिका को फंदा लगाना पड़ा है। वहीं, डीएसपी बिलासपुर राज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई थी। मौके पर नम्होल पुलिस चौकी से टीम गई है। अभी दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और उसके बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने बताया कि कृतिका उम्र 22 वर्ष की शादी नम्होल के पलोग क्षेत्र में पंकज ठाकुर सुपुत्र हंसराज ठाकुर के साथ हुई थी।
इसी तरह से चंबा (Chamba) जिला के चुराह क्षेत्र में एक महिला की बेरा डैम (Dam) में गिरने से मौत हो गई है। यह मामला शनिवार को पेश आया। मृतक महिला की पहचान गोदमू (42) पत्नी झांफर निवासी गांव चिल्ली तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। महिला शनिवार को सुबह करीब आठ बजे अपने घर से घास काटने डैम साइड गई थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डैम में गिर गई। करीब साढ़े नौ बजे किसी ने उसे डैम में बहते हुए देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला का रेस्क्यू शुरू किया। बेरा डैम के कर्मचारियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को डैम से निकाला। इसके बाद नागरिक अस्पताल तीसा में शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं, दूसरी तरफ मृतक महिला की 19 साल की बेटी ने गलती से जहरीला पदार्थ (Poision) निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले आए। यहां पर युवती का उपचार चल रहा है। युवती की हालत खतरे से बाहर है।