- Advertisement -
रेवाड़ी। गांव लुखी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वाक्या सामने आया है। रेवाड़ी के गांव लुखी में एक महिला ने अपने देवर पर जबरदस्ती उससे संबंध बनाने के आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति मंदबुद्धि है, जिसका फायदा उठाकर उसके देवर ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। लेकिन इतने से भी जब देवर का मन नहीं भरा तो उसने अपने दोस्तों को बुलाकर महिला का शोषण किया और यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसने इस बारे में पुलिस की मदद लेनी चाही तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बजाय दोनों के बीच समझौता करवा कर मामला रफा दफा करके अपना पीछा छुड़वा लिया।
महिला ने गांव के कई लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, अब गांव के दूसरे लोग भी रात के अंधेरे में दीवार फांदकर उसके घर में आ जाते हैं और उसे अपनी हवस का शिकार बनाते हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके चीखने-चिल्लाने का इन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ता।
ऐसे में पुलिस के सुस्त रवैये और समाज से सहयोग व न्याय मिलने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली है। आरोपियों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित महिला नें FIR करवाने के लिए Affidavit का सहारा लिया है। उधर पुलिस इस सारे मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
रेवाड़ी । देश व प्रदेश की सरकारें महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावें करें पर इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। रेवाड़ी जिले के गांव बिसोहा की रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है की उसके जेठ ने उसे अकेला पाकर उसको जबरन अपनी हवस का शिकार बना डाला और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने यह भी बताया की जब उसने इसकी शिकायत अपने सास-ससुर व अन्य परिजनों से की तो उन्होंने भी महिला को मारा-पीटा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस संदर्भ में महिला के जेठ सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -