-
Advertisement
करसोगः Private Bus की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की चली गई जान
Last Updated on February 15, 2020 by Deepak
करसोग। तत्तापानी में निजी बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। बुजुर्ग महिला अपने मायके अलसिंडि जा रही थी। यह हादसा दोपहर के समय पेश आया। बता दें कि बस शिमला (Shimla) से तत्तापानी आ रही थी। तत्तापानी अड्डे पर 65 वर्षीय बजुर्ग महिला बसंती देवी पत्नी मुकेश निवासी गाओं धार ओखलिया की बस की चपेट में आ गई।
यह भी पढ़ें: तीन साल पहले किया था अंतरजातीय विवाह, अब युवक के साथ भागी महिला
बसंती देवी को नजदीक अस्पताल सुन्नी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि एएसआई साहिब सिंह ने की है। करसोग प्रशासन की तरफ से बुजुर्ग महिला के परिवार को 10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है, जिसकी जानकारी तहसीलदार करसोग संजीत शर्मा ने दी।