-
Advertisement
राजा का तालाब में अल सुबह कुएं में कूद गई दो बच्चों की मां
Last Updated on April 22, 2020 by Vishal Rana
नूरपुर। कोरोना संकट के बीच थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा राजा का तालाब ( Raja ka talab) के नजदीकी गांव बल्ला में एक महिला ने अल सुबह कुएं में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त (Committed suicide) कर ली। मृतका की पहचान 42 वर्षीय संगीता पत्नी सतीश निवासी बल्ला, डाकघर तलाड़ा के तौर पर हुई है। महिला के दो बच्चे हैं। पुलिस ( Police)ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे के आसपास की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः अब तक जांचे सैंपल में 278 नेगेटिव, 181 की Report का इंतजार
बताया जा रहा है उक्त महिला काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। महिला का पठानकोट के एक निजी अस्पताल से उपचार भी चल रहा था। बुधवार सुबह उक्त महिला ने घर के ही नजदीक एक कुएं में कूदकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सुबह पांच बजे के करीब जब परिजनों ने देखा तो उक्त महिला कुएं में अचेत थी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी नूरपूर डॉ. साहिल अरोड़ा, थाना प्रभारी मोहन लाल भाटिया ने भी पुलिस टीम के साथ मौके का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर नूरपुर के सिविल अस्पताल भिजवाया। यहां शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवारजनों को सौंपा जाएगा। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की कार्रवाई जारी है।