-
Advertisement
Himachal: महिला ने पति और ससुराल पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप, FIR
Last Updated on March 29, 2021 by Vishal Rana
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में दहेज प्रताड़ना (Dowry Harassment) का मामला दर्ज हुआ है। जिला मुख्यालय में महिला ने अपने पति (Husband) सहित ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने को लेकर एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत (Complaint) में पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 30 मार्च, 2018 को जालंधर निवासी व्यक्ति के साथ हिंदू रीति रिवाज के तहत हुई थी।
यह भी पढ़ें: Himachal :आनी में विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाए दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप
शादी के कुछ ही दिन के बाद उसका पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसे दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित करने लग गए। इतना ही नहीं विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाने लगा। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने अब पुलिस की शरण ली है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए केस (Case) दर्ज कराया है। जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है जल्द ही पीड़ित महिला के ससुरालियों को तलब किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group