-
Advertisement
महिला का आरोप: ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे मारपीट, मायके आई तो भाई की कर दी पिटाई
Last Updated on September 3, 2021 by Deepak
ऊना। हिमाचल में महिलाओं के साथ अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला जिला ऊना (Una) के हरोली से सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न (Dowry Harassment) और अपने पति व उसके भाइयों के खिलाफ मारपीट (Beating Case) व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरोली क्षेत्र की विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी साल 2018 में जहान खेलां जिला होशियारपुर पंजाब (Punjab) के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। उसके बाद महिला का पति व उसके परिवार वाले दहेज के लिए तंग करने लगे। इन लोगों ने पहले तो मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू किया और उसके बाद मारपीट करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें:धर्मशाला के अघंजर महादेव मंदिर के बाबा का डंडों से हमला, देखें वीडियो
महिला ने बताया कि काफी जुल्म सहन करने के बाद जब वह परेशान हो गई तो अपने मायके आ गई और यहीं पर रहने लगी। महिला ने बताया कि उसने अपने ससुराल वालों से पूरी तरह से नाता तोड़ लिया था। लेकिन पहली सितंबर को अचानक पति (Husband) और उसका भाई मायके में आ धमके। इन लोगों ने घर में घुस कर उसके भाई (Brother) के साथ जमकर मारपीट की। यह लोग लगातार गाली गलौज करते रहे और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस मारपीट में महिला के भाई को चोटें भी आई हैं। जिसे उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी पहुंची। बाद में पीड़ित महिला ऊना के महिला थाना में पहुंची। यहां पर उसने अपने पति व उसके भाईयों द्वारा की गई मारपीट व जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page