-
Advertisement
Sirmaur: पांवटा में UP की महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गई जान
Last Updated on January 8, 2021 by Sintu Kumar
पांवटा साहिब। सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब (Paonta sahib) में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। दया सिंह निवासी गांव पातलियों, डाकघर बातामण्डी तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर (Sirmaur) ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे अपनी दुकान खोलने के लिए घर से आ रहा था। इस दौरान बातापुल चौक पर यमुनानगर को जाने वाली सड़क के बाई तरफ कच्ची सड़क पर एक महिला पड़ी हुई थी, जिसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें: सरपंच चुनाव में साथ देने से किया इनकार तो फोड़ दिया युवक का सिर
मृतक महिला कुंवारी देवी को उसके दामाद नरेश कुमार ने पहचाना। मृतक यूपी (UP) की रहने वाली बताई ज रही है। प्रथम दृष्टया में घटनास्थल से प्रतीत हो रहा हैं कि किसी नामालूम वाहन चालक ने लापरवाही से अपने वाहन (Vehicle) को चलाते हुए उक्त महिला को टक्कर मारी है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पांवटा साहिब थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।