-
Advertisement
Coronavirus को हराने मैदान में उतरी नारी शक्ति, रोज बना रही 1000 मास्क
Last Updated on March 19, 2020 by Deepak
ऊना। जिला प्रशासन ऊना के प्लास्टिक फ्री अभियान ( Plastic free campaign) में एक लाख से अधिक कपड़े के बैग बनाने वाले ऊना के महिला स्वयं सहायता समूह अब कोरोनावायरस( Coronavirus)को हराने के लिए मैदान में उतरा हैं। अब इन स्वयं सहायता समूहों को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ट्रिपल लेयर मास्क( Mask) बनाने का ऑर्डर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए एडीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि ऊना व हरोली उपमंडल के 10 महिला स्वयं सहायता समूहों को मास्क बनाने का काम सौंपा गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
अरिंदम चौधरी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं रोजाना लगभग 1000 मास्क तैयार कर रही हैं और उन्हें सस्ते दामों पर बाजार में उतारा जा रहा है। ग्रामीण विकास विभाग ने ट्रिपल लेयर मास्क बनाने के लिए कपड़ा स्वयं सहायता समूहों तक पहुंचा दिया है और बाजार की मांग के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मास्क कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मापदंडों के अनुरूप ही तैयार किए जा रहे हैं। बाजार में मास्क की कमी है और स्वयं सहायता समूहों द्वारा मास्क तैयार होने के बाद इस कमी को पूरा किया जा सकता है। मास्क तैयार करने वाले स्वयं सहायता समूहों को प्रति मास्क 5 रुपए सिलाई प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें आय होगी। एडीसी ने कहा कि आम लोग व दवा विक्रेता भी स्वयं सहायता समूहों को बल्क में मास्क बनाने का ऑर्डर दे सकते हैं। इसके लिए वह परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ऊना के कार्यालय में या फिर फोन नंबर 01975-223383 पर संपर्क कर सकते हैं।