-
Advertisement
महाराष्ट्र से सुंदरनगर आई महिला का स्वास्थ्य बिगड़ा, विभाग ने Covid-19 जांच को लिए सैंपल
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के लगातार बढ़ने मामले सरकार और प्रशासन के लिए परेशानी बनते जा रहे हैं। जिसको लेकर अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है। इसी के चलते बुधवार को सुंदरनगर में महाराष्ट्र के पुणे से आई एक महिला का सेंपल स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 (Covid-19) जांच के लिए लिया है। जिसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जांच के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: Prashar Lake पर भी पड़ा लॉकडाउन का असर, अब तेज गति से घूम रहा भूखंड
खांसी की दिक्कत होने पर एतिहातन तौर पर कोविड-19 का सैंपल लिया
जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल सुंदरनगर के एसएमओ सुंदरनगर चमन ठाकुर ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे से आई हुई एक महिला को इंस्टीट्यूटनल क्वारंटाइन पर एक होटल में रखा गया था। उन्होंने कहा कि महिला को खांसी की दिक्कत होने पर एतिहातन तौर पर कोविड-19 का सैंपल लिया गया है। उन्होंने कहा कि सेंपल को जांच के लिए लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: कोविड-19 संकट के बीच Green zone में रहने वाले Tibetan Sweater-seller के लिए राहत भरी खबर
हिमाचल में एक दिन में आए हैं 12 नए मामले
बता दें कि बुधवार को एक ही दिन हिमाचल में 12 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा से ही अकेले 11 मामले हैं। कुल्लू से एक मामला सामने आया है। यह सभी लोग रेड जोन मुंबई से लौटे हैं। मुंबई से आकर ये सभी संस्थागत क्वारंटाइन में थे। यह अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आने का रिकॉर्ड है। कांगड़ा जिला में अब तक सबसे ज्यादा 33 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस 24 हो गए हैं। आठ मरीज ठीक हुए हैं। एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 104 हो गई है और कुल एक्टिव केस 50 हो गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

