- Advertisement -
कहते हैं कि भगवान किसी-किसी की किस्मत सुनहरी कलम से लिखते हैं। किसकी किस्मत कब बदल जाए ये कोई नहीं जानता है। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ, जिसने मजाक-मजाक में एक ऐसी लॉटरी (Lottery) खरीद ली, जिसे जीतने के बाद वे खुद भी हैरान रह गई। दरअसल, महिला ने लॉटरी में बहुत बड़ी रकम जीती है।
ऐसा हुआ यूके के नॉटिंघम में रहने वाली महिला लौरा होएल के साथ। जानकारी के अनुसार, लौरा ने मजाक-मजाक में नेशनल लॉटरी की टिकट खरीद ली थी। इसके बाद एक दिन उसके पति ने उसे उसकी जीत के बारे में बताया तो वे हैरान रह गई। उसे लगा कि शायद ये कोई गलतफहमी है। इसके बाद उसने नेशनल लॉटरी लाइन में फोन किया और वहां से कंफर्म करने के बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस लॉटरी के तहत महिला को अगले तीस साल तक बिना कुछ किए हर महीने लगभग 10 लाख रुपए मिलेंगे।
लौरा ने बताया कि जीत के बारे में पता चलने के बाद वह खड़े-खड़े कांपने लगी थी और उनके मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे। उन्होंने बताया कि अब उन्होंने नौकरी छोड़ दी है और वे अपने पति के साथ घोस्ट हंटिंग करती है।
- Advertisement -