- Advertisement -
आगरा। पति-पत्नी के बीच खर्चों को लेकर झगड़े होना तो आम बात है लेकिन कभी-कभी यही लड़ाइयां गंभीर रूप ले लेती हैं। ताजा मामले में एक महिला ने अपने पति की कंजूसी से परेशान होकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसकी हत्या कर डाली। पुलिस ने इस मामले में तीन महीने बाद आरोपी की पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।
महिला ने बताया कि उसके पति के होते हुए उसे दूसरे लोगों से सारा सामान मांगना पड़ता था। दोनों की शादी 9 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे थे लेकिन महिला खुश नहीं थी क्योंकि पति कंजूसी में पैसे बहुत बचाता था। बाद में उसका 22 साल के पड़ोसी विजय के साथ संबंध हो गया। एक साल के रिश्ते के बाद सर्वेश ने सत्यपाल को रास्ते से हटाकर विजय से शादी करने का फैसला किया। उसने विजय को 10,000 रुपए और जेवर दिए और उससे कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से सत्यपाल की हत्या कराने को कहा। हत्या को अंजाम देने के बाद शव जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि छत्रपाल के अलावा सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतक की पहचान सत्यपाल के रूप में हुई है। मर्तक खेड़ा राठोर का रहने वाला था। 30 मार्च को उसके कजन सिद्धार्थनाथ ने बाह पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई कि सत्यपाल तीन दिन से लापता है। पुलिस ने सत्यपाल का शव सोमवार को सुंसर गांव के जंगलों से बरामद किया।
- Advertisement -