-
Advertisement

इस Island पर नहीं जा सकती महिलाएं, पुरुषों के लिए इतने कड़े हैं नियम
दुनिया में कई जगह हैं, जो किसी खास वजह के कारण काफी मशहूर हैं। इन जगहों के बारे में जानने को लोग काफी उत्सुक रहते हैं। जापान का ओकिनोशिमा आइलैंड (Okinoshima Island) भी ऐसी जगहों में से एक है। इस आइलैंड से जुड़े कुछ अजीबोगरीब नियम हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। ओकिनोशिमा आइलैंड एक ऐसी जगह है, जहां महिलाओं के जाने पर पूरी तरह से पाबंदी है, वहीं पुरुषों के लिए भी इस आइलैंड पर जाने के लिए कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: चिंतनीय : Kullu में किताबों से दूर भीख मांग रहा बचपन, पेंसिल की जगह हाथ में कटोरा
ओकिनोशिमा आइलैंड को यूनेस्को ने विश्व धरोहर (World heritage) घोषित किया है। 700 वर्ग मीटर में फैले इस टापू के बारे में कहा जाता है कि चौथी से नौवीं शताब्दी तक यह कोरियाई प्रायद्वीप और चीन के बीच व्यापार का केंद्र हुआ करता था। धार्मिक रूप से इस आइलैंड को काफी पवित्र माना जाता है। पुराने समय से चली आ रही धार्मिक पाबंदियां आज भी इस आइलैंड पर मान्य हैं, जिनमें महिलाओं के आने पर प्रतिबंध भी शामिल है।
कहते हैं कि इस आइलैंड पर जाने से पहले पुरुषों को निर्वस्त्र होकर नहाना जरूरी होता है। इस आइलैंड को लेकर नियम इतने कड़े हैं कि पूरे साल में सिर्फ 200 पुरुष ही इस टापू पर जा सकते हैं। जो लोग इस आइलैंड पर जाते हैं, उन्हें सख्त हिदायत (Strict instruction) दी जाती है कि वो वहां से कोई भी चीज अपने साथ ना लाएं। यहां तक कि उन्हें यह भी हिदायत दी जाती है कि अपनी यात्रा के बारे में भी किसी से ना बताएं। वहां से लौटने वाले लोग अपने साथ घास तक भी नहीं ला सकते हैं। दरअसल, इस आइलैंड पर मुनाकाता ताइशा ओकित्सु मंदिर मौजूद है, जहां समुद्र की देवी की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि 17वीं शताब्दी में यहां जहाजों की सुरक्षा के लिए पूजा की जाती थी। ऐसे रहस्यमयी आइलैंड के बारे में जानकर आपके मन में भी जरूर वहां जाने की इच्छा हो रही होगी तो एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं।