- Advertisement -
ऊना। सदर थाना ऊना के तहत अजनोली में एक विवाहिता का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला है। मृतक महिला की पहचान मीनाक्षी पत्नी जतिंदर पाल निवासी अजनोली के रूप में हुआ है। मीनाक्षी की हत्या हुई या आत्महत्या की, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम मीनाक्षी का शव घर से कुछ दूरी पेड़ से लटका मिला। गांव के लोगों ने शव पेड़ से लटका देख परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लिया लिया। वही महिला के मायकेवालों ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एएसपी विनोद कुमार का कहना है पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लिया गया है।
- Advertisement -