Home » आस-पड़ोस » शर्मसार हरियाणा: हेडकांस्टेबल के साथ दर्जनों बार रेप, 6 अबॉर्शन और अब फिर प्रेग्नेंट
शर्मसार हरियाणा: हेडकांस्टेबल के साथ दर्जनों बार रेप, 6 अबॉर्शन और अब फिर प्रेग्नेंट
Update: Monday, September 10, 2018 @ 6:27 PM
पलवल। हरियाणा को शर्मसार कर देने वाले वाकये को यहां की एक हेडकांस्टेबल ने महिला आयोग को बयां किया है। महिला हेडकांस्टेबल ने कहा है कि चाकू की नोंक पर उसके साथ दर्जनों बार रेप किया गया। बीते 4 साल में उसने कई मकान बदले। पर दरिंदों ने उसे हर बार ढूंढ़ निकाला और रेप किया। 6 बार अबॉर्शन करवा चुकी यह महिला हेडकांस्टेबल फिर प्रेग्नेंट है।
यह है पूरा मामला
हरियाणा पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल पीड़ित महिला की साल 2014 में एक शख्स से जान-पहचान हुई थी। शख्स ने मौका पाकर 15 जून को महिला के साथ
चाकू की नोंक पर रेप किया। इसके बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर बार-बार गैंगरेप करते रहे। हर बार जब महिला प्रेग्नेंट होती तो उसका अबॉर्शन करा दिया जाता। पीड़िता ने हिम्मत करके पुलिस को शिकायत की तो मामला खुला। पुलिस ने 5 लोगों पर केस दर्ज किया है।
आरोपियों में से एक पुलिस में तो दूसरा नेता
मानसिक और शरीरिक तौर पर प्रताड़ित पीड़िता 4 दिन से हॉस्पिटल में एडमिट है। पीड़िता के बयान लेने के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज और सदस्य रेणु भाटिया ने बताया कि आरोपियों में से एक तोषराज फरीदाबाद पुलिस में तैनात है, जबकि जोगेंद्र एक राजनीतिक दल का जिला फरीदाबाद का उपाध्यक्ष है। दोनों को 24 घंटे के अंदर अरेस्ट करने के लिए साउथ रेंज के आईजी श्रीकांत जाधव को आयोग की तरफ से नोटिस दिया जाएगा। आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि शिकायत देने के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों को अरेस्ट नहीं किया जाना पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है। इस मामले में महिला आयोग पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगेगा।