-
Advertisement
हिमाचल: पौंग झील से अज्ञात महिला का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी
Last Updated on August 29, 2021 by Deepak
फतेहपुर। पौंग झील (Pong Dam) से एक अज्ञात महिला का शव (Women Dead Body Recoverd) बरामद किया गया है। यह शव पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के तहत जलरियां गांव के साथ लगती झील के किनारे बरामद किया गया है। शव के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन यह महिला नेपाली मूल की प्रतीत हो रही है। महिला की आयु करीब 55 वर्ष तक लग रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: चलती कार में लगी आग, तीन माह पहले खरीदी थी, चार लोग थे सवार
मछुआरों ने देखा शव को
अनुमान के मुताबिक शव 10-12 दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल पुलिस (Police) ने इस संदर्भ में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलरियां गांव में पौंग झील के किनारे एक शव को देखे जाने की सूचना मछुआरों ने स्थानीय पंचायत और पुलिस थाना हरिपुर में दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी रानीताल जगदीश चंद के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के उपरांत उसे देहरा भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए कार्यवाहक डीएसपी देहरा चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को देहरा भेजा हुआ है जहां पर उसे 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखा जाएगा। इसके उपरांत शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page