-
Advertisement
Shimla-Mandi NH पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पीछे बैठी महिला की गई जान
Last Updated on January 3, 2020 by
बिलासपुर। शिमला-मंडी एनएच पर बरमाणा थाना के तहत सलापड़ के पास ट्रक (HR 56A 9779) ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक (MH 34S 5861) पर पीछे बैठी हुई महिला गिर गई और उसकी मौत (Death) हो गई वहीं, चालक को चोटें आई हैं। घायल को जिला अस्पताल बिलासपुर (Bilaspur) पहुंचाया गया है। मृतक महिला की पहचान चंपा देवी (55) पत्नी रमेश कुमार निवासी गांव सोलग डाकघर डोबा तहसील सदर बिलासपुर के रूप में हुई है। बाइक सवार अनिल कुमार (30) पुत्र गोपाल गांव व डाकघर बरमाणा तहसील सदर घायल हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
आनी के लामीसेरी में लुढ़की कार, 3 लोग घायल
आनी। पुलिस थाना आनी के अंतर्गत आनी-रूना सड़क मार्ग पर लांबीसेरी में एक कार दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए। देर रात करीब 12 बजे हुई इस दुर्घटना में घायलों को सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार कार दुर्घटना (Car accident) की सूचना मिलने के बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दो घायलों को निकाला गया और सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान संजीव कुमार पुत्र अमर चंद गांव गुरुवा डाकघर देवरी और जयपाल पुत्र रमेश चंद गांव खौडा डाकघर देवरी के रूप में हुई। जबकि सुबह अस्पताल लाए गए तीसरे घायल की पहचान होना अभी बाकी है। पुलिस घटनास्थल पर दुर्घटना का जायजा लेने पहुंच गई है।