- Advertisement -
पुणे। यहां के भोसारी इलाके में रविवार को पतंग के मांझे से स्कूटर चला रही डॉक्टर का गला कटने से मौत हो गई। जिस दौरान यह घटना हुई उस समय करुपली निकम नामक महिला डॉक्टर फ्लाईओवर से अपने दोपहिया वाहन से गुजर रही थी। तभी उनके गले में पतंग का मांझा फंस गया जिससे मौके पर ही उसका गला कट गया।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि निकम का गला मांझे से कट गया, वह सड़क पर गिर गईं और उनके गले से काफी खून बहने लगा। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’ महिला पिंपल सौदागर क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। महिला डॉक्टर का पीएम कराकर शव को परिवारवालों के हावले कर दिया गया है।
- Advertisement -