- Advertisement -
हिसार। देश में पहली बार महिलाओं के लिए संचालित पिंक ऑटो में सीसीटीपी कैमरा लगा है। यह कैमरा लगाने वाली हैं हरियाणा के हिसार की सुनीता, जिन्होंने अपनी और ऑटो में बैठने वाली महिला सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाया है। सुनीता ने अपने ऑटो में एलईडी लाइट भी लगाई है।
हिसार के आजाद नगर में रहने वालीं सुनीता ने मनचलों की हरकतों के कारण अपने ऑटो में सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला लिया। उन्होंने कैमरे के अलावा एलईडी लाइट भी लगवाई है, जिसमें पीछे बैठे यात्री दिखते रहते हैं। ऑटो में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ लगे डीवीआर में 15 दिन की फुटेज सुरक्षित रहती है।
सुनीता हिसार में ऑटो चलाने वाली पहली महिला चालक हैं। उन्होंने जब ऑटो चलाना शुरू किया था तो लोगों ने उनका समर्थन नहीं किया था। लेकिन सुनीता ने निराश नहीं हुई और मेहनत करती रहीं। उनके काम से प्रभावित होकर जिला प्रशासन और कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें सम्मान दिया। सुनीता अपनी दो बेटियों और एक बेटे की परवरिश के लिए ऑटो चला रही हैं।
- Advertisement -