-
Advertisement
Haryana: छत पर सो रही महिला के हाथ-पैर बांध पिलाई शराब; फिर किया गैंगरेप
Last Updated on July 20, 2020 by Deepak
चरखी दादरी। हरियाणा (Haryana) के दादरी शहर की एक कॉलोनी से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर दो युवकों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए एक प्रवासी महिला के साथ गैंगरेप (Gangrape) जैसी घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। बताया गया कि दो युवकों द्वारा घर की छत पर सो रही महिला के हाथ-पैर बांधकर कमरे में ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान दोनों युवकों ने महिला को शराब (Alcohol) भी पिलाई। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद युवक पीड़िता को प्राइवेट पार्ट में बियर की बोतल डालने व परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
महिला की हालत खराब, चल रहा है इलाज
मामला 12 जुलाई की रात का है। महिला की जब तबीयत बिगड़ने लगी, तब उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिटी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि प्रवासी महिला अपने दो बच्चों के साथ दादरी शहर की एक कॉलोनी में किराए के कमरे में रहती है। पीड़िता ने बताया 12 जुलाई की रात को दीवार फांदकर दो युवक घर में घुस आए और उसके हाथ-पैर बांधकर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने मायके दी तो उन्होंने दादरी पहुंचकर चिकित्सक को दिखाया। लेकिन पीड़िता की हालत जब और खराब होने लगी तब उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
यह भी पढ़ें: खस्ताहाल सिस्टम को धकेलता बचपन, सोचने पर मजबूर कर देगा इस 4 वर्षीय मासूम का Video
सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला के अस्पताल में एडमिट होने की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए मामले में रावलधी गांव के निवासी दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल करवाया गया और आगामी जांच शुरू कर दी है।