- Advertisement -
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में 40 साल की महिला को इस उम्र में पति को छोड़कर प्रेमी के पास जाने का खतरनाक अंजाम मिला। ताजा मामले में महिला ने अपने से आधी उम्र के विवाहित प्रेमी के पास जाने के लिए कुछ ही देर पहले घर छोड़ा ही था कि अगले कुछ घंटों बाद उसकी हत्या कर दी गई।
पंजाब पुलिस द्वारा मृतक महिला की लाश को लुधियाना के शतबगढ़ इलाके में स्थित फार्म हाउस से बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा जब महिला की लाश की बरामदगी की गई तब लाश खून से सनी हुई थी। पुलिस द्वारा इस बात का शक जताया जा रहा है कि महिला के 26 वर्षीय प्रेमी अमनदीप सिंह द्वारा महिला के सिर पर लकड़ी के टुकड़े से वार कर उसकी हत्या की गई। महिला की पहचान संतोष कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शक जताया है कि महिला और उसके प्रेमी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। महिला की हत्या के बाद से ही प्रेमी फरार चल रहा है। महिला के पति द्वारा द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस द्वारा प्रेमी युवक की तलाश और मामले की छानबीन की जा रही है।
- Advertisement -