-
Advertisement
यहां महिलाओं के हैं पुरुषों से ज्यादा सेक्स पार्टनर, सर्वे में हुआ खुलासा
Last Updated on August 19, 2022 by Neha Raina
देश में हुए एक सर्वे में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सर्वे के अनुसार, भारत के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर (Sex Partner) पुरुषों के मुकाबले औसतन ज्यादा हैं। सर्वे में ऐसे पुरुषों की संख्या करीब 4 फीसदी पाई गई है, जिन्होंने ऐसे सेक्स पार्टनर से संबंध बनाएं हैं जो ना उनकी पत्नी हों और ना ही वो लिव इन में रहे हों। जबकि, महिलाओं की ये संख्या 0.5 फीसदी ही है। पुरुषों का ये आंकड़ा महिलाओं के मुकाबले काफी ज्यादा है।
ये भी पढ़ें-BREAKING: निजी होटल में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा, 3 लड़कियां और 4 लड़के गिरफ्तार
बता दें कि ये जानकारी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के डेटा से सामने आई है। इस सर्वे में 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों को शामिल किया गया है। सर्वे के अनुसार, कई राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडुचेरी का नाम शामिल है।
सर्वे के अनुसार, इन सभी राज्यों में से राजस्थान शीर्ष स्थान पर है। राजस्थान में महिलाओं के औसतन 3.1 सेक्स पार्टनर रहे हैं, जबकि, पुरुषों का आंकड़ा 1.8 का ही है।