-
Advertisement
women/ Herbal color/Holi
Last Updated on March 22, 2024 by Himachal Abhi Abhi
होली का त्यौहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में होली के रंग में रंगने के लिए सभी लोग तैयार है। ग्राम पंचायत सलोगड़ा के गांव टिककर की शिव शक्ति स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हाथों से होली के रंगों को तैयार किया है। जिनकी डिमांड भी बाजारों में देखने को मिल रही है। शुक्रवार को शहर के माल रोड पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाया गया है, जिसमें अरारोट, फूड कलर और चंदन पाउडर से बनाए गए कलर की बिक्री उनके द्वारा की जा रही है।