- Advertisement -
नाहन। जिला मुख्यालय नाहन स्थित मुख्य बस अड्डे ( Nahan main bus stand) पर एक बुजुर्ग महिला निजी बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल ( Injured) हो गई। महिला को मेडिकल कॉलेज नाहन( Medical College Nahan) में प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत पीजीआई चंडीगढ़( PGI Chandigarh) रेफर किया गया, जहां महिला जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम अमरपुर मोहल्ला नाहन की रहने वाली निवासी 75 वर्षीय महिला लक्ष्मी देवी पांवटा से नागरा निजी बस में सफर कर नाहन बस स्टैंड पर जैसे ही उतरी, इसी समय निजी बस के चालक ने बस चला दी और महिला चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि महिला की दोनों टांगों को बस ने बुरी तरह कुचल दिया। तुरन्त ही कच्चा टैंक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ( Police)ने निजी बस को कब्जे में लिया है। साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर महिला की हालत पीजीआई चंडीगढ़ में नाजुक बताई जा रही है।
- Advertisement -