Pressure Cooker फटा, महिला हुई घायल
Update: Thursday, May 10, 2018 @ 12:04 PM
बिलासपुर। जिला के पलाशी गांव में प्रेशर कुक्कर फटने से एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार ममता देवी (31) पत्नी कुशल निवासी पलाशी, तहसील झंडूता आज सुबह रसोई में खाना बना रही थी। अचानक Pressure Cooker फट गया और ममता घायल हो गई। ममता की टांग, बाजू व पेट बुरी तरह से झुलस गया है। परिजन तत्काल उसे बिलासपुर अस्पताल ले आए। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। बिलासपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ममता को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है।