- Advertisement -
भोपाल। हरियाणा में ब्याही 19 वर्षीय एक महिला को बंधक बनाकर 4 लोगों ने 15 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया। महिला ने थाने में 4 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत की है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।
मामला रविवार को तब खुला, जब महिला ने किसी तरह एक फ्लैट की बालकनी से बाहर आकर नीचे खड़ी एक अन्य महिला को आपबीती सुनाई। महिला ने पुलिस को खबर की और थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला यूपी की रहने वाली है। उसकी शादी हरियाणा के एक व्यक्ति से 2 साल पहले हुई थी। पति से झगड़ा कर महिला अपने मां-बाप के घर चली आई। दो महीने पहले वह हबीबगंज इलाके में रहने वाले अपने मामा के घर आई थी।
महिला ने अपने शिकायत में कहा है कि एक दिन उसके मामा घर पर नहीं थे। वह छत पर जाकर उनका इंतजार करने लगी। रात लगभग 8 बजे 17 साल के एक लड़के ने बातों ही बातों में उसकी नाक पर रुमाल रखा और वह बेहोश हो गई। होश आने पर महिला ने खुद को एक फ्लैट में पाया। फ्लैट के मालिक मनीष (20) ने महिला के साथ तीन बार रेप किया। वहीं पर 16 वर्षीय लड़के ने भी उसके साथ रेप किया। वे लोग उसके साथ रोज रेप करते और जब घर के बाहर जाते तो उसे ताले में बंद कर देते।
- Advertisement -