Home » शिमला •
हिमाचल » अब महिलाएं भी बोलीं, हिमाचल में लीगल हो भांग की खेती
अब महिलाएं भी बोलीं, हिमाचल में लीगल हो भांग की खेती
Update: Wednesday, December 5, 2018 @ 5:42 PM
लेखराज धरटा/शिमला। हिमाचल में भांग की खेती को लीगल करने को लेकर छिड़ी जुबानी जंग में अब महिलाएं भी कूद गई हैं। महिलाओं ने हिमाचल में भांग की खेती को लीगल करने की मांग उठाई है। महिलाओं ने कृषि मंत्री रामलाल मार्केंडेय से मुलाकात कर यह मांग की है।
यह जानकारी खुद कृषि मंत्री रामलाल मार्केंडेय ने दी है। उन्होंने कहा कि जंजैहली क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने उनसे मुलाकात की और भांग की खेती को लीगल करने की मांग रखी है।
सरकार इस पर विचार कर रही है। विचार-विमर्श कर ही सही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भांग के पौधे का पारंपरिक प्रयोग पहले भी किया जाता रहा है। कृषि मत्री रामलाल मार्केंडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार भांग के पौधे से रस्सी, बैग और पांव में पहनने के लिए पुल्ह बनाने पर विचार कर रही है। पुराने समय में भी भांग के पौधे से यह सब चीजें तैयार की जाती थीं। भांग के पौधे के रेशे का इस प्रकार से काफी लंबे समय तक प्रयोग किया जाता रहा है।