- Advertisement -
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक महिला का रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर गाने गाते हुए वीडियो (Video) जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का लोकप्रिय गीत ‘एक प्यार का नगमा है’ (Ik Pyaar Ka Nagma Hai) गाती नजर आ रही है। इस महिला की आवाज सुनते ही आपको लता मंगेशकर की याद आजाएगी। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है।
इस वीडियो को पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन पर शूट किया गया है। इस वीडियो में महिला को ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना गाते देखा और सुना जा सकता है। यह गीत हिंदी फिल्म शोर (1972) के लिए लता मंगेशकर और मुकेश ने गाया था। इस महिला का गाना सुनने के बाद ही आपको पता चलेगा कि इसकी आवाज कितनी रूहानी है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने दुआ की है कि इस महिला की आवाज को वो पॉप्यूलेरिटी मिले जिसकी वो हकदार है। कुछ लोगों ने महिला की भलाई की भी कामना की है।
- Advertisement -