- Advertisement -
रेवाड़ी। हरियाणा में रेवाड़ी जिले के एक गांव की 32 वर्षीय महिला को छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू घोंप दिया। महिला दवा लेने पास के गांव गुड़ियानी गई थी, तभी बाइक पर सवार तीन नकाबपोशों ने उससे छेड़छाड़ की।
महिला ने जब इसका विरोध किया तो उनमें से प्रदीप ने उस पर चाकू से वार कर बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया। महिला के शोर मचाने पर सभी बदमाश मौके से फ़रार हो गए। ज़ख्मी महिला को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मोहदीनपुर का रहने वालाप्रदीप बिज़ली विभाग में कार्यरत है।
प्रदीप कुछ रोज पहले पीड़िता के घर पर अचानक घुस आया था, जिसका विरोध महिला ने किया था। प्रदीप महिला को जाते समय धमकी भी देकर गया था कि वो उसे देख लेगा। वारदात की सूचना के 6 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस पीड़िता के बयान लेने अस्पताल नही पहुंची है।
- Advertisement -