- Advertisement -
नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिकी प्रसिद्ध गायक माइलो रूज ने एक महिला को उसका स्पर्म चुराने का दावा करते हुए कोर्ट के दरवाजे पर दस्तक दी है।इस संबंध में महिला का कहना था कि इस गायक के साथ उसका अफेयर था और वह दो जुड़वां बेटियों का पिता है। जबकि माइलो रूज दावा कर रहा है कि उसने अपने 21 साल की शादीशुदा जिंदगी में अपनी पत्नी को धोखा नहीं दिया है। माइलो रूज का कहना है कि महिला कार्ला अंकारा टोलेदो कोवा उनकी एक क्रेजी फैन हैं जिसके साथ उसने कभी संबंध नहीं बनाए।
हालांकि 49 साल के यह गायक अपने पितृत्व को लेकर इन्कार नहीं कर रहा है। वह अपनी फैन कार्ला पर आरोप लगा रहे है कि उसने स्पर्म बैंक से स्पर्म चुराए हैं जो कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए डिपोजिट कर रखे थे। उन्होंने यह स्पर्म उस स्थिति के लिए डिपोजिट किए थे कि अगर उनकी कभी मृत्यु हो जाए तो उनकी पत्नी इसका उपयोग कर सके।वे यह भी कहते हैं कि वह इस महिला के फोन कॉल से चौंक गए थे जब उसने गायक से कहा था कि वह उससे प्यार करती है। मैंने उससे कहा था कि यह संभव नहीं है क्योंकि मैं एक शादीशुदा पुरुष हूं।
गायक रूज ने बताया कि इस महिला ने स्पर्म वाली जगह पता कर लिया, स्टाफ को विश्वास में लिया और सेम्पल्स ले लिए। दूसरी तरह यह महिला जवाबी मुकदमे की मांग कर रही है क्योंकि वह जानती है कि वह दोनों बच्चियों का पिता है। अपने लव अफेयर के सबूत के तौर पर इस महिला ने रूज को किस करते हुए कई तस्वीरें पेश की।
- Advertisement -