- Advertisement -
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमें एक महिला एक मंदिर में बनी हाथी की मूर्ती (Elephant Statue) के नीचे फंसी (Stuck) नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह महिला अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए हाथी की मूर्ति के दोनों पैरोन के बीच घुसी थी, लेकिन वह इसके बीच में फंस गई। यह वीडियो मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) स्थित नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक के एक मंदिर (Temple) का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर महिला के अंधविश्वास का मज़ाक उड़ा रहे हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा देख, वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने महिला को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हर कोई अपने तरीके से बाहर निकालने के लिए तकनीक बताने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में से एक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इस दौरान भगवान के दर पर महिलाओं ने जोर-जोर से जय अम्बे के जयघोष शुरू की. इस दौरान कुछ महिलाओं ने उसे आगे से खींचा तो कुछ महिलाओं ने पीछे से फंसी महिला को धक्का दिया. इस तरह की बहुत कोशिशों के बाद महिला को हाथी की मूर्ति के नीचे से निकाला जा सका।
- Advertisement -