- Advertisement -
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में मंगलवार सुबह एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने मिश्रवाला गांव की 32 वर्षीय सपना देवी को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती करवाया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सपना देवी आए दिन पति से झगड़े से तंग आ चुकी थी।
बताया जा रहा है कि काफी दिन से मृतक महिला का पति मेंटली डिस्टर्ब चल रहा है। इसकी वजह से वह भी मानसिक तनाव में थी। साथ ही दोनों के बीच मामूली कहा-सुनी चलती रहती थी। मंगलवार सुबह भी महिला की अपने पति के साथ कुछ कहा-सुनी हुई थी। इसके बाद महिला ने जहर खा लिया। बहरहाल सपना देवी के तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -