-
Advertisement
क्रिकेट मैच देखने की दीवानगीः टिकट पाने के लिए महिलाएं भिड़ी, बाल पकड़ कर भी घसीटा
भारत में क्रिकेट के लिए लोगों में जो दीवानगी है वो हम सभी जानते हैं। लोग मैच देखने के लिए क्या कुछ नहीं कर गुजरते। मैच देखने का जूनून पुरुषों में ही नहीं महिलाओं में भी उतना ही है। खास तौर पर स्टेडियम में मैच देखने का मजा कुछ और ही है। स्टेडियम में मैच देखने के लिए लोग पूरा दिन टिकट लेने के लिए लाइन में खड़े रहते हैं। इन दिनों भारत व साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 मैच खेले जा रहे हैं। पहला मैच दिल्ली में हो चुका है और दूसरा 12 जून को कटक में होना है। इस मैच से पहले एक दिलचस्प किस्सा हुआ है। मैच के लिए टिकटों की बिक्री हो रही थी कि कुछ महिलाएं आपस में भिड़ गई। हाल यहां तक हो गए कि टिकट खरीदने आए लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो को AJIT SAHANI@2008Sahani ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें- देश की पहली ऐसी अनोखी शादी, लड़की ने खुद ही मांग भर अकेले लिए फेरे
https://twitter.com/2008Sahani/status/1534907839537246208
हुआ यूं कि कटक के बाराबती स्टेडियम के बाहर टिकट खरीदने के लिए लोग लाइन में लगे हुए थे। इसके बाद कुछ महिलाएं लाइन तोड़ आगे निकल गई, जिसे लेकर हंगामा हो गया और महिलाओं ने एक दूसरे के बाल पकड़कर उन्हें घसीटना भी शुरू कर दिया। मामले को देख पुलिस भी एक्शन में आ गई और उसे हल्का लाठीचार्ज करके लोगों को अलग करना पड़ा।बताया जा रहा है कि स्टेडियम में दर्शकों के लिए 12 हजार टिकट उपलब्ध थे, जबकि कटक के 12 बाराबती स्टेडियम में करीब 40 हाजर लोग टिकट खरीदने पहुंच गए थे। ऐसे में टिकट ना मिल पाने के चलते लोगों में खासा आक्रोश देखा गया, जिसे शांत करना पुलिस के लिए भी एक चुनौती था।

