-
Advertisement
छेड़ने पर इस पौधे को आता है गुस्सा, मिसाइल छोड़ कर लेता है बदला, यहां देखें वीडियो
Last Updated on March 2, 2022 by sintu kumar
आपको पता ही है इस समय रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है और रूस लगातार यूक्रेन पर गोले बारूद और मिसाइलें दाग रहा है। इस बीच हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मिसाइल (Missiles) दागता है और बम की तरह ब्लास्ट करता है। आपकी तरह हम भी हैरान रह गए थे, जब हमने इस पौधे का वीडियो (Video) देखा था।
यह भी पढ़ें- भारत के इस गांव के हर घर में सांप, डसने से आजतक एक की भी नहीं हुई मौत
खुद को छेड़ने वाले पर करता है बमबारी
आईएफएस अधिकारी (IFS Officer) सुशांत नंदा ने इस पौधे का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पौधे का वीडियो देखकर आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह पौधा अपना लक्ष्य साधकर मिसाइल दागता है। इस पौधे का नाम वुड सोरेल (Wood sorrel) है। यह पौधा खुद को छेड़ने वाले को खोज-खोज कर बमबारी करता है और बदला लेता है।
Ballistic missiles as seen in the on going war are not humans prerogative only..
Wood Sorrel plant explodes & goes ‘ballistic’ when touched. Seeds are thrown as far as 4 metres away due to stored strain energy, with the plant targeting the object that agitated it.
🎥Arun Kumar pic.twitter.com/uRVWO2MOut— Susanta Nanda (@susantananda3) February 26, 2022
वुड सोरेल प्लांट जब गुस्सा होता है तो ऐसा करता है। इसको गुस्सा तब आता है, जब कोई इसे छूने की कोशिश करता है। इसके बाद यह फट-फटकर ब्लास्ट (Blast) करने लगता है। किसी के छेड़ते ही इस पौधे के बीज बम बनकर छूने वाले पर फायर होने लगते हैं। यह पौधा खासकर ब्राजील, साऊथ अफ्रीका (South Africa) और मैक्सिको देश में पाया जाता है।
4 मीटर दूर तक जाते हैं बीज
हालांकि, कम मात्रा में यह दुनिया (World) के अधिकांश हिस्सों में भी पाया जाता है। जब यह पौधा ब्लास्ट होने लगता है तो इसके बीज 4 मीटर दूर तक जाकर गिरते हैं। बता दें कि अपनी संग्रहित तनाव ऊर्जा के कारण इस पौधे के बीज ब्लास्ट होने में सक्षम होते हैं। इसमें पौधे उस वस्तु को टार्गेट करते हैं जो उसे छूकर उत्तेजित करता है। इसके बाद बीज बम बनकर (Firing) स्टार्ट कर देते हैं। यह नजारा वाकई में देखने लायक होता है।