- Advertisement -
धर्मशाला। वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कहा है कि गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के बाद हिमाचल में भी बीजेपी लगातार 15 साल तक शासन करने का रिकार्ड कायम करेगी। उन्होंने धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस से सवाल किया कि क्या जन्म दिवस पर कंधे से कंधा मिलाकर बैठने से कोरोना भाग गया था। उन्होंने कहा कि यही बातें वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान जनता कांग्रेस से पूछेगी।
- Advertisement -