- Advertisement -
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के निवासी मजदूर ने अवाह देवी में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार( 40) पुत्र लेखराज निवासी बदायूं (उत्तर प्रदेश) अवाहदेवी में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। रात को उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके साथियों का कहना है कि राजेश मानसिक रूप से परेशान रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Chennel…
- Advertisement -