-
Advertisement
Workers | Beards | Moustaches
Last Updated on May 1, 2024 by Himachal Abhi Abhi
हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में अजब वाक्या पेश आया है। यहां पर दाढ़ी मूंछ रखने पर एक कंपनी द्वारा 80 कामगारों को निकाला गया है।कामगारों का कहना है कि दाढ़ी-मूंछ काटने के बाद भी उन्हें काम पर नहीं रखा जा रहा है। कुछ दिन पहले भी इन कामगारों को उद्योग में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी।प्रबंधन ने पहले तो बात करने से मना कर दिया, लेकिन जब कामगारों ने कंपनी के बाहर धरना दिया तो प्रबंधन बात करने को राजी हुआ। कामगारों के अनुसार प्रबंधन ने दाढ़ी-मूंछ साफ करने पर ही प्रवेश देने की शर्त रखी। हालांकि पहले तो कामगारों ने इसका विरोध किया, लेकिन बाद में शर्त मान ली।फिर उन्हें काम पर नहीं रखा जा रहा है