-
Advertisement
नहीं मानी मांगें तो प्रदर्शन
Last Updated on October 7, 2020 by Sintu Kumar
सुंदरनगर। बीबीएमबी इम्पलाइज यूनियन (सीटू) की ओर से स्टाफ क्लब में कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें कोरोना वायरस को लेकर जारी दिशानिर्देशानुसार का पालन करते हुए पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता तरसेम लाल व लेखराज द्वारा की गई। बैठक के दौरान यूनियन के महासचिव चरणजीत सिद्धू ने यूनियनों के मान्यता के लिए हुए चुनाव और उसके बाद बीबीएमबी इंपलाइज यूनियन (सीटू) द्वारा कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यों के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया गया। 1 जनवरी 2004 से पहले 89 दिनों के लिए भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन में लाया जाए। बीएमएमबी के स्वयं भर्ती कर्मचारी जिनकी पदोन्नतियां तदर्थ आधार पर की गई थी को एक मुश्त राहत देते हुए उनकी पदोन्नतियां नियमित की जाएं। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।