-
Advertisement
Cabinet: तीन साल का अनुबंध काल पूरा करने वाले कर्मी होंगे नियमित
लेखराज धरटा/शिमला। कोरोना इमरजेंसी के बीच आज की कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting)) अनुबंध कर्मियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। 31 मार्च 2020 को तीन साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने को मंजूरी मिल गई है। साथ ही 30 सितंबर 2020 को तीन साल का अनुबंध काल पूरा करने वालों को भी नियमित किया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में हो रही कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लग गई है। इससे सैकड़ों अनुबंध कर्मचारियों को लाभ होगा। साथ ही नियमित होने का इंजतार कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पुष्टि की है। कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 30 मार्च 2020 को तीन साल पूरा करने वालों को एक अप्रैल से नियमित किया जाएगा। साथ ही 30 सितंबर 2020 को पूरा करने वालों को एक अक्टूबर से नियमित किया जाएगा। साथ ही 31 मार्च 2020 और 30 अक्टूबर 2020 को पांच साल पूरा करने वाले दैनिक भोगियों और आकस्मिक वेतनभोगी कर्मचारियों (Contingent Paid Employees) को भी नियमित किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

