-
Advertisement
Covid-19 को लेकर रिसर्च में जुटा दुनिया के सबसे तेज Super Computer, जल्द मिल सकता है बड़ा रिजल्ट
Last Updated on June 26, 2020 by
कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में कई तरह के रिसर्च चल रहे हैं। वैक्सीन बनाने से लेकर ये वायरस कैसे फैल रहा है और इसकी शुरुआत कैसे हुई, इन सब चीजों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च में जुटे हैं। इसी बीच दुनिया के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर Fugaku को भी कोरोना वायरस से जुड़े रिसर्च के लिए लगाया गया है। ये सुपर कंप्यूटर जापान का है और हाल ही में IBM के समिट सुपर कंप्यूटर को पीछे छोड़ कर नंबर-1 बना है। इस सुपर कंप्यूटर (Super Computer) कोरोना वायरस ट्रीटमेंट और फैलने से जुड़े रिसर्च के लिए यूज किया जा रहा है।
बता दें कि टॉप-500 सुपर कंप्यूटर्स की लिस्ट में Fugaku पहले नंबर पर है। इसे जापान की कंपनी Fujistu और सरकारी रिसर्च इंस्टिट्यूट Riken ने मिल कर तैयार किया है। दूसरे नंबर पर IBM का सुपर कंप्यूटर है जिसका नाम Summit है। इसकी स्पीड की बात करें तो ये एक सेकंड में 4.15 लाख ट्रिलियन कंप्यूटेशन कर सकता है। IBM के Summit सुपर कंप्यूटर की बात करें तो Fugaku इससे 2.5 गुना तेज है। ये सुपर कंप्यूटर एक कमरे के साइज का है और Fujistu के साथ वहां की सरकारी इंस्टिट्यूट ने मिल कर करीब 6 साल में इसे तैयार किया है। Riken सेंटर फॉर कंप्यूटेशनल साइंस के हेड ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि मुझे उम्मीद है Covid-19 जैसे मुश्किल सोशल चैलेंज से निपटने में इसका बड़ा योगदान होगा।