- Advertisement -
नई दिल्ली। अभी तक आपने कई तरह के ज़ू (Zoo) देखे होंगे सभी ज़ू में ऐसा ही होता है कि जानवरों को पिंजरे में डाला जाता है जबकि आदमी उनको बाहर से देखते हैं। लेकिन दुनिया का एक ऐसा ज़ू भी है जिसमें आदमी को पिंजरे (Cage) में रखा जाता है और जानवर को बाहर खुले में रखा जाता है। चीन को अपने अजीब तरह के एक्सपेरिमेंट्स के लिए जाना जाता है ताजा मामला भी वहीं का है। चीन (China) के लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू में ऐसा ही अनोखा मंजर देखने में आता है।
यह चिड़ियाघर चीन के चौंगक्विंग शहर में है। इस चिड़ियाघर को साल 2015 में शुरू किया गया था। लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू नाम के चिड़ियाघर में इंसानों को जानवरों के करीब जाने का अनोखा मौका मिलता है। यहां टूरिस्ट जानवरों को अपने हाथों से खाना भी खिला सकते हैं। इंसानों से भरे पिंजरों को जानवरों के आसपास ले जाया जाता है। खाने की लालच में जानवर पिंजरे के पास आते हैं। कभी-कभी पिंजरे के ऊपर भी चढ़ जाते हैं। ये नज़ारा काफी डरावना होता है लेकीन लोग एडवेंचर करने के लिए यहां जरूर आते हैं। हालांकि यहां पारर सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाता है।
- Advertisement -