- Advertisement -
नई दिल्ली। दुनिया में एक ऐसा देश (Country) भी है जहां केवल 1 ATM मशीन है। जी हां, आपने सही पढ़ा। इस देश का नाम है अंटार्कटिका (Antarctica), एक ऐसी जगह है जहां सर्दियों में तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस कम होता है। इस देश में साल 1998 में दो एटीएम मशीनें लगाई गई थीं, जिनमें से अब केवल एक ही काम करती है। वेल्स फ़ार्गो (Wells Fargo) की एटीएम मशीन अंटार्कटिका के मैकमुर्डो स्टेशन (MacMurdo Station) में स्थापित है। बता दें कि वेल्स फ़ार्गो बैंकिंग समूह, एटीएम मशीन चलाता है।
NASA के अनुसार, अंटार्कटिका के McMurdo स्टेशन की आबादी लगभग 250 से 1250 है, जो अंटार्कटिका में सबसे अधिक आबादी वाला स्थान है। इसके अलावा, अन्य जगहों पर बहुत कम आबादी है। McDurdo स्टेशन के लोगों के लिए, कॉफी शॉप (Coffee Shop), जनरल स्टोर (General Store), बार और पोस्ट ऑफिस (Post Office) हैं, जिनमें से कुछ केवल नकद लेते हैं। इस कारण इस शहर में एटीएम लगाया गया था।
- Advertisement -